कर्तव्यनिष्ठ संस्था ने चंडीगढ़ की सुखना झील में नावों पर निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का मनाया जश्न

CHANDIGARH, 21 MAY (ANewsoffice): कर्तव्यनिष्ठ संस्था ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में आज यहां सुखना लेक पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने नावों में बैठकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

लेक पर उपस्थित अन्य नागरिकों ने भी हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर इस जोश में सहभागिता निभाई। इस यात्रा की शुरुआत कर्नल राज परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप ग्रेवाल ने झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम के चंडीगढ़ संयोजक राज किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य संयोजक संजीव राणा ने बताया कि कार्यक्रम में रवि रावत, रमेश सोहद, राजकुमार राणा, केतन मानकोटिया, खुशविंदर काकू, सौरव पंवार और कार्तिक गाबा सहित कई युवा साथी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!