RWA 38 A-B की बैठक में सफाई और कानून-व्यवस्था का मुद्दा गूंजा

14 मार्च को तिलक होली मनाने का निर्णय लिया

CHANDIGARH, 2 MARCH: सेक्टर 38-ए और बी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जोगिंदर सिंह ने की और उनके नेतृत्व में महासचिव अश्विनी कुमार ने सफाई, कानून -व्यवस्था, स्ट्रीट डॉग की समस्या को उठाते हुए ब्लाइंड मोड़ पर कन्वैक्स मिरर लगाने पर जोर दिया |

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर आने वाले समय में शहर की मेयर हरप्रीत कौर और एसपी सिटी से मुलाकात की जाएगी| इसके अलावा स्ट्रीट लाइट खराब और ग्रीन बेल्ट की खस्ता हालत का भी मुद्दा बैठक में गूंजा। सदस्यों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी चिंता जताई और जल्द इनके हल की मांग रखी। प्रधान जोगिंदर सिंह ने सभी मुद्दों को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। बैठक में आरके गुप्ता, ओपी गुप्ता, अमनदीप सिंह सैनी, जतिंदर शर्मा , महेश गोयल, सुरेश, परमिंदर सिंह, नीलम गोयल, डॉक्टर कुलदीप सिंह, वीनू कालिया, डॉक्टर प्रतिभा तिवारी, संजीव अग्रवाल, राजीव कक्कड़ आदि ने हिस्सा लिया | इसके अलावा तिलक होली 14 मार्च को सेक्टर 38 के कम्युनिटी सेंटर में मनाने का फैसला किया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!