‘The Kashmir Files’ फिल्म प्रत्येक नागरिक को देखना अनिवार्य हो: सत्यपाल जैन

CHANDIGARH, 15 MARCH: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन ने कहा कि फिल्म  ‘द कश्मीर फाइल्स’ भारत के प्रत्येक भारतीय नागरिक को दिखाना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि कुछ वर्ष पहले कश्मीर में भारतीय नागरिकों पर जो अमानवीय अत्याचार हुआ, उसकी जानकारी हर नागरिक को मिल सके तथा भारत के प्रत्येक नागरिक को मालूम हो कि देश की तब की कांग्रेस सरकारें जम्मू-कश्मीर के उस दौर में हो रहे अत्याचारों को न केवल बर्दाश्त कर रही थीं, बल्कि उसे देश की जनता से छिपा भी रही थीं।

जैन ने ये बात आज चंडीगढ़ के पिकाडली सिनेमा हॉल में फिल्म  ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद कही। जैन ने कहा कि ये फिल्म प्रत्येक स्कूल, कॉलेज आदि समूचे देश में हर जगह दिखाई जानी चाहिए, ताकि देश की जनता जान सके कि अपने ही देश में अपने ही भाई-बहनों पर भारत विरोधी शक्तियों ने किस तरह अत्याचार किए तथा निर्दोष लोगों, जिनमें बच्चे, महिलाएं शामिल थीं, की निर्मम हत्या की। जैन ने कहा कि यह फिल्म जम्मू-कश्मीर में भारत विरोधी शक्तियों को तब की कांग्रेस सरकारों ने किस तरीके से छूट दी हुई थी, यह भी दर्शाती है। इस अवसर पर जैन के साथ देवेश मोदगिल, सतपाल गुप्ता, सतिन्दर सिंह, बलदेव गोयल, मुकेश गोयल, सिद्धांत मोदगिल, मुकेश कपूर, विकास मल्होत्रा, तुलसी राम सिंगला, गुरदीप, करनैल सिंह सैनी आदि भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!