चंडीगढ़ कांग्रेस में नई ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी, अब सेक्टर-32 के कई लोगों ने थामा हाथ

इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 पार की बात करने वाली भाजपा आज घबराई हुई हैः एचएस लक्की

CHANDIGARH, 9 APRIL: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में नए लोगों की ज्वाइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है। कल रामदरबार क्षेत्र से कई लोगों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की कार्यकुशलता से प्रभावित होकर सेक्टर-32 से अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों में सुरजीत कुमार, पूनम, मनोज, रामलाल, मुकेश, अमन, हरप्रीत के नाम प्रमुख हैं। इस मौके पर सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने इन लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही आग्रह किया कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत से काम करें और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि चंडीगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर पार्लियामेंट में भेजा जा सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से अब लोगों का मन भर चुका है। इस बार के लोकसभा चुनाव में लोग भाजपा को हराने का मन बना चुके हैं। लक्की ने कहा कि 400 पार की बात करने वाली भाजपा आज घबराई हुई है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट पवन शर्मा, अच्छे लाल गौड़, जाहिद परवेज खान, मनोज लुबाना, बीएम खन्ना, नरिंदर नंदी, विक्टर सिद्धू, बलविंदर कौर, सरबजीत कौर तथा राहुल आदि उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!