पंजाब सरकार द्वारा 26 अप्रैल से विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षा ली जाएगी

CHANDIGARH: सहायक कमिश्नरों, अतिरिक्त सहायक कमिश्नर/आई.पी.एस. अधिकारियों, तहसीलदारों/राजस्व अधिकारियों और अन्य विभागों की अगली विभागीय परीक्षा 26 अप्रैल, 2021 से 30 अप्रैल, 2021 तक होगी।

आज यहाँ इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जो अधिकारी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह 15 अप्रैल, 2021 तक अपने विभागों के द्वारा परसोनल विभाग के प्रमुख सचिव, और सचिव विभागीय परीक्षा समिति (पी.सी.एस. शाखा), पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ को अपने आवेदन भेज सकते हैं।

सीधे तौर पर भेजे गए आवेदन को किसी भी स्थिति में विचारा नहीं जाएगा। अधूरे आवेदन रद्द किए जाएंगे और कोई रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित आवेदनकर्ता जि़म्मेदार होगा।  उन्होंने आगे कहा कि जिस उम्मीदवार को 20 अप्रैल, 2021 तक परीक्षाओं के लिए अपना रोल नंबर नहीं मिलता, वह ई-मेल (pcsbranch@gmail.com) या टैलिफ़ोन (0172-2740553) (पी.बी.एक्स.-4648) के ज़रिए पी.सी.एस. शाखा से संपर्क कर सकता है।  

error: Content can\\\'t be selected!!