जब तक बच्चा पूरी तरह ठीक नहीं होता सेवा संगठन उठाएगा उसके इलाज का खर्च: अवि भसीन

गरीब बच्चे की मदद के लिए सेवा संगठन एनजीओं ने बढ़ाया अपना हाथ

CHANDIGARH: सामाजिक व कल्याणकारी कार्यों में संलिप्त स्वयं सेवी संस्था सेवा संगठन ने शहर के एक आर्थिक रूप से गरीब परिवार की मदद की। सेवा संगठन ने हाल ही भी एक गरीब परिवार के 5 वर्षीय बच्चे शिवांश की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है जो गर्म दूध के गिरने से जल गया था। परिवार के पास इलाज के लिए खर्च नही था, जिसे संगठन के संस्थापक अवि भसीन के नेतृत्व में आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई। इस मौके पर ‘सेवा संगठन’ के अध्यक्ष महेश जैन, महासचिव भूपिंदर शर्मा व कोषाध्यक्ष रवि इंदर सिंह भी मौजूद थे।

सेवा संगठन के संस्थापक अवि भसीन ने बताया कि जब हमने बच्चे की शारीरिक स्थिति को जाना और परिवार की आर्थिक तंगी को समझा तो हमने निर्णय लिया कि हम उस बच्चे के परिवार की तब तक आर्थिक मदद देंगे जब तक बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि बच्चे को पिता दिहाड़ीदार मजदूर है। उन्होंने कहा कि एनजीओं और संगठन समाज सेवा व कल्याणकारी गतिविधियों के लिए बनाई जाती है इसलिए उन्होंने शहर की विभिन्न एनजीओ और संगठन से भी अपील की है कि वे जरूरतमंद गरीब लोगों, मजदूरों की मदद के लिए सामने आये।

संगठन के अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि अवि भसीन सदैव ही सामाजिक व कल्याणकारी कार्यो के लिए तत्पर रहते है भसीन ने गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए सेवा संगठन- स्वयं सेवी संस्था की स्थापना की है। हमारी संस्था समाज सेवा व कल्याणकारी कार्यो को ही अपना धर्म मानती है। जिसके चलते ही संस्था गरीब तबके के लोगों जिनमें मजदूर, आर्थिक रूप से बहुत अधिक पिछड़े, बीमार, दिव्यांग आदि लोगों की हर संभव सहायता करने में अपना योगदान देती है।

error: Content can\\\'t be selected!!