चंडीगढ़ में UK वेरीएंट ने बढ़ाई चिंताः शनिवार व रविवार को कंपलीट लॉकडाउन, फैसला आज रात से लागू

CHANDIGARH: चंडीगढ़ में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों में यूके वेरिएंट पाए जाने तथा कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में थोड़ी देर पहले बुलाई गई कोविड वार रूम की मीटिंग में अब शहर में वीकेंड यानी शनिवार व रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान शहर में तमाम गतिविधियां बंद रहेंगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के लिए छूट रहेगी। साथ ही प्रशासन ने मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती और ज्यादा बढ़़ाने का फैसला किया है। वीकेंड लॉकडाउन आज रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा तथा सोमवार को सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुख संजय बैनीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मीडिया को बताया है कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान एनडीए व अन्य परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान कोरोना टीकाकरण भी जारी रहेगा। शादियों की अनुमित गैस्ट की तय संख्या की सीमा में होगी। इसके लिए डीसी से पास लेना होगा।


error: Content can\\\'t be selected!!