पार्षद देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर-29 में लोगों को घर के पास उपलब्ध कराई गई कोरोना वेक्सीनेशन की सुविधा

CHANDIGARH: वार्ड-20 के भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर-29 में लोगों को कोरोना वेक्सीनेशन की सुविधा उनके घर के पास उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर और मंडल की टोली, जिसमें विकास गुगनानी,  मुकेश चनालिया, गौरव ठाकुर, परमजीत सिंह, नवनीत, रवि यादव, कुलजिंदर सूद, सुखविंदर सिंह, सोनू, हरबंस, फिरोज खान एवं अविनाश शामिल थे, ने लोगों को घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नर्सिंग अफसर अजीत और चन्दन ने लोगों  का  टीकाकरण किया। 

पार्षद देवशाली ने बताया कि आज के टीकाकरण अभियान में कुल 140 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 58 पुरुष तथा 82  महिलाएं  शामिल थीं। 2 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 वर्ष के 90 युवाओं को पहली डोज, 45 से 60 वर्ष के 23 लोगों को पहली और 7  लोगों को दूसरी डोज, 60 वर्ष से अधिक के 10 लोगों को पहली तथा 8 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। एक बुजुर्ग महिला, जो घर से बाहर  आने में सक्षम नहीं थी, उसे मेडिकल स्टाफ ने घर जाकर वैक्सीन लगाई। इसके अतिरिक्त वैक्सीन लगवाने वालों में एक गर्भवती महिला  भी शामिल थी।  

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि स्थानीय कुछ बुजुर्गों का आग्रह था कि जो लोग अपने घर से दूर नहीं जा सकते उनके लिए यहीं पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसीलिए  भाजपा  फार्मास्यूटिकल  सेल  के  संयोजक  प्रिंस  भंडुला  के  सहयोग  से  आज  इस अभियान का आयोजन किया गया।

मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर ने टीकाकरण इंचार्ज डॉ. मंजीत सिंह, सेक्टर-16 से आए मेडिकल स्टाफ तथा इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

error: Content can\\\'t be selected!!