चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रचार में उतरेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

रविवार को चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

CHANDIGARH: आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलवाने के लिए सूचना व प्रसारण और खेल व युवा मामलों के केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार में जुटेंगे। रविवार को अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में थे और इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात की और चुनाव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। वह पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनकी हौसला बढ़ाया।   

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन ने बताया कि अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार में शामिल होने से भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी। उनसे मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है और सभी को यक़ीन हो गया है कि पार्टी इस बार नगर निगम की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

इस मौके पर केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ बड़ा ही खूबसूरत शहर है और उनका इस शहर से बेहद लगाव है। यहां हिमाचल प्रदेश के लोगों की संख्या काफी अधिक है और कई लोग उनके साथ संपर्क में भी है। वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ सुख-दुख में साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता को जब भी उनकी सेवाओं की जरूरत रहेगी वह जरूर उपस्थित रहेंगे।

ठाकुर ने कहा कि सिर्फ हिमाचल प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे चंडीगढ़ के लोगों का उन्हें प्यार हमेशा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी शहर की जनता भाजपा के उम्मीदवारों पर भरोसा जताएगी और उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगी।

error: Content can\\\'t be selected!!