केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल चंडीगढ़ से शुरू करेंगे अपनी जनआशीर्वाद यात्रा

CHANDIGARH: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत 19 अगस्त को चंडीगढ़ से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित राणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की यह जन आशीर्वाद यात्रा कल सुबह 10:00 बजे हिमाचल भवन सेक्टर-28 से शुरू होगी। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद समेत चंडीगढ़ के तमाम भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। अमित राणा ने सभी चंडीगढ़वासियों से इस अवसर पर अनुराग ठाकुर का स्वागत करने के लिए हिमाचल भवन पहुंचने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र सरकार में मंत्री बनाए गए सभी भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!