चंडीगढ़ में 4 फरवरी को बजट पर भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सम्मेलन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

CHANDIGARH, 2 FEBRUARY: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। इस बजट का आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है तथा इसके भारत की अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले बुद्धिजीवी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा शहर के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महामंत्री रामवीर, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, प्रवक्ता धरेंद्र तायल के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि इस बार का बजट सर्वमान्य व सर्वस्पर्शी है। इस बजट का फायदा हर वर्ग को मिलने वाला है। बजट के बारे में विस्तार से चर्चा करने तथा बजट की बारीकियों को समझाने के लिए देशभर में भाजपा द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। हर एक आयोजन में कम से कम एक केंद्रीय मंत्री अथवा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे तथा बजट पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ में धर्मेंद्र प्रधान बुद्धिजीवी सम्मेलन के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में शनिवार यानी 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। धर्मेंद्र प्रधान इससे पूर्व 11 बजे से 12 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!