यूनियन का संघर्ष रंग लाया: नगर निगम ने ठेका सफाई कर्मियों को भी गुड़, तेल, साबुन का वितरण शुरू किया

CHANDIGARH: सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ के लंबे संघर्ष के बाद आज आखिरकार नगर निगम ने ठेेके (आउटसोर्स) पर लगे सफाई कर्मियों को भी पक्के कर्मचारियों की तरह गुड़, साबुन व तेल देने की शुरुआत कर दी। इससे बेहद खुश सफाई कर्मियों ने यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा और प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चांवर का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा का सम्मान करते सफाई कर्मचारी।

लंबे समय से संघर्ष कर रही थी सफाई कर्मचारी यूनियन: चांवर
सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ के प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चांवर ने बताया कि सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा के नेतृत्व में लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। इन्हीं मांगों में से एक विशेष मांग थी कि ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को भी पक्के कर्मचारियों की तरह तेल, साबुन और गुड़ दिया जाए। चांवर ने बताया कि यूनियन के संघर्ष के परिणामस्वरूप आज इस मांग को नगर निगम प्रशासन ने लागू कर दिया और मोटर गैराज सेक्टर-20 में यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा तथा स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के अधिकारी डा. अमृतपाल सिंह वडिंग ने ठेका सफाई कर्मियों को गुड़, तेल, साबुन वितरण की रिबन काटकर शुरुआत की।

सफाई कर्मियों को गुड़, तेल. साबुन का वितरण शुरू करवाते यूनियन के पदाधिकारी, नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी।

कृष्ण कुमार चड्ढा समेत तमाम पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन का आभार जताया
इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा और प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चांवर ने नगर निगम के तमाम संबंधित अधिकारियों तथा विशेष तौर पर निगमायुक्त केके यादव का आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि सफाई कर्मचारी यूनियन की अन्य मांगों को भी निगम प्रशासन जल्द पूरा करेगा। इस अवसर पर केशोराम पारचा, उदेश पुहाल, बिरमपाल तिसावर, राजू घावरी, अशोक बावा, सुभाष पुहाल, बाबूराम, रामा वैध, श्रीमती रीटा रानी, पहल सिंह बिडला, रामबीर सौदाई, महासिंह अटवाल समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!