धर्मवीर राणा, शिवकुमार बिड़ला, उदेश पुहाल, लक्ष्मण, मोनू बॉक्सर, सुनील पहलवान, अजमेर और सतीश गर्ग को भी किया गया सम्मानित
CHANDIGARH, 20 DECEMBER: नेशनल वाल्मीकि सभा इंग्लैंड और चंडीगढ़ की ओर से आज यहां सेक्टर-37 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में एक विशेष मीटिंग का आयोजन गया, जिसमें नेशनल वाल्मीकि सभा इंग्लैंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह हरी अपनी पूरी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने चंडीगढ़ के वाल्मीकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ओम प्रकाश सैनी, ओमपाल सिंह चावर, धर्मवीर राणा, शिवकुमार बिड़ला, उदेश पुहाल, लक्ष्मण, मोनू बॉक्सर, सुनील पहलवान, अजमेर और सतीश गर्ग को सम्मानित किया तथा ‘समाज रत्न’ पुरस्कार से नवाजा।
इस दौरान चंडीगढ़ के युवा समाजसेवी और भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक समिति चंडीगढ़ के चेयरमैन एवं संयोजक रहे समदर्श वेद जोसेफ भी मौजूद रहे। सभी सम्मानित वाल्मीकि नेताओं ने नेशनल वाल्मीकि सभा इंग्लैंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सदैव समाज हित में पूरी सक्रियता से काम करते रहने का संकल्प दोहराया।

