वाल्मीकि समाज के युवा नेता सुनील कुमार भाजपा में हुए शामिल

एससी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का भाजपा के प्रति बढ़ रहा उत्साहः हुकुम चंद

CHANDIGARH, 19 MARCH: चंडीगढ़ के वाल्मीकि समाज के युवा नेता सुनील कुमार ने अपने कई साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री हुकुम चंद, प्रदेश प्रवक्ता व एससी मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा और एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खैरवाल, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय टांक ने उनका भाजपा में स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद और एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खैरवाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा की सरकार द्वारा सभी वर्गों के साथ-साथ विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, उससे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। एससी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ रहा रहा है। अगले दिनों में और भी कई समुदायों के जागरुक लोग भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों का इतिहास रचा है। शिक्षा, चिकित्सा और जनहित के कार्यों को गति मिली है।

इससे पहले वाल्मीकि समाज के युवा नेता सुनील कुमार सोमवार देर शाम को ढोल बजाते समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय सेक्टर-33 पहुंचे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सुनील कुमार और उनके सहयोगियों का स्वागत किया।

error: Content can\\\'t be selected!!