BJP नेता के घर शीश महल में विराजे बप्पा, दर्शन के लिए रोज लग रही भीड़, कलाकार सोमनाथ गुजराल ने सजाया शानदार मंडप

CHANDIGARH : श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के डॉ. भीम राव अम्बेडकर जिले के जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने अपने निवास पर पूरे विधि-विधान से गणपति बप्पा को दस दिनों के लिए विराजमान किया।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि गत 5 वर्षों से लगातार उनका परिवार गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाता है और पूजा अर्चना आदि के साथ 10 दिनों बाद विसर्जन करते आ रहे हैं। इसके लिए उनका परिवार और उनके जानकार सप्ताह भर पहले से गणपति जी के लिए अलग अलग थीम पर मंडप की साज सज्जा करते हैं। इस बार शीश महल के एक कक्ष के रूप में मंडप को प्रसिद्ध कलाकार सोमनाथ गुजराल द्वारा तैयार किया गया, जिसकी छवि देखते बनती है।

कलाकार गुजराल ने रविंद्र पठानिया के पुत्र भव्य पठानिया और बेटी तविषी पठानिया के आइडिया को झांकी पर उकेर कर उसको रंगों और शीशों से सुसज्जित किया है। इस भव्य मंडप और गणपति बप्पा के दर्शन हेतु रिश्तेदारों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणपति जी का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रोज शाम को 7.30 बजे आरती का समय निश्चित किया गया है। इसके लिए जो लोग चंडीगढ़ से बाहर और विदेशों में हैं, वो लोग ऑनलाइन माध्यम से लाइव आरती व दर्शन कर रहे हैं।

पठानिया ने बताया कि प्रथम दिवस पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी टीना पठानिया, पुत्र-पुत्री के साथ दोपहर को पूजा अर्चना की और उसके उपरान्त शाम को सविता पठानिया,अश्वनी, सरोज, तन्वी, सोमनाथ, संजीव ग्रोवर, बृजमोहन पुरोहित, अमित गंभीर और उनके पुत्र आयुष्मान, रवि रावत, भरत यादव, नारायण प्रसाद, सागर ठाकुर, राहुल ठाकुर, रोहित पासवान ने माथा टेका और आरती की। वहीँ हिमाचल से उनके माता-पिता, जर्मनी से उनकी भतीजी डॉ. स्तुति पठानिया, जयपुर से बड़ी बहन सविता मार्कंडेय, भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने लाइव आरती दर्शन किए। उन्होंने बताया कि गणपति बप्पा के आगमन पर हर दिन उत्सव समान है और इसके लिए किसी भी व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं। भक्तजन किसी भी प्रकार के विशेष निमंत्र्ण की प्रतीक्षा नहीं करते अपने आप ही दर्शन करने शाम को आते हैं। इसके लिए कोविड के दिशानिर्देशों का भी पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर को गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा और प्रसाद आदि वितरण किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पठानिया ने समस्त जनता को बधाई दी और सभी लोगों से आग्रह किया कि कोरोना गाइडलाइन्स की अनुपालना करें और अपने साथ अन्यों को भी सुरक्षित रखें।

error: Content can\\\'t be selected!!