चंडीगढ़ में वोटिंग हुई 60.45% : शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा, कांग्रेस व AAP ने जताया मतदाताओं का आभार, अपनी-अपनी जीत के किए दावे, छाबड़ा बोले-इस बार EVM में ऐतिहासिक फैसला दर्ज हुआ

वार्ड नंबर-16 में सबसे ज्यादा 72.81 प्रतिशत तथा सबसे कम वार्ड नंबर-23 में 42.66 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज सभी 35 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक तरीके से हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस बीच, कुछेक स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी व कुछ मतदाताओं का वोट पहले ही पड़ जाने के आरोप भी सामने आए लेकिन भाजपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी मतदान प्रक्रिया से संतुष्ट दिखीं। भाजपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (AAP) ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए हैं।

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की एक बेटी ने चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद पूुरे उत्साह के साथ मतदान किया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने दावा किया है कि इस बार चंडीगढ़ के लोगों ने EVM में ऐतिहासिक फैसला दर्ज किया है, जो कि 27 दिसम्बर को वोटों की गिनती के बाद सामने आ जाएगा। भाजपा व कांग्रेस इस बार नगर निगम से बाहर होंगी तथा मेयर आम आदमी पार्टी का बनेगा। इससे पहले प्रदीप छाबड़ा ने अपनी दोनों बेटियों व धर्मपत्नी श्रीमती रितु छाबड़ा के साथ सेक्टर-22 बी के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए इस बार 60.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले मात्र 5 फीसदी अधिक है। वार्ड नंबर-16 में सबसे ज्यादा 72.81 प्रतिशत तथा सबसे कम वार्ड नंबर-23 में 42.66 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। (वार्डवाइज प्रतिशत की सूची नीचे देखें)

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व उनके पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार बंसल ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद तथा मेयर रविकांत शर्मा ने सैक्टर-37 स्थित जीएमएसएसएस के पोलिंग बूथ में मतदान किया। इसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने अपने परिवार समेत जीजीएसएसएस सैक्टर-18, पूर्व सांसद एवं एडीशनल सॉलिस्टर जनरल सत्यपाल जैन ने सैक्टर-15 बाल निकेतन में वोट डाला। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी आज चंडीगढ़ में करीब डेढ़ साल बाद सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। किरण खेर ने सैक्टर-7 स्थित गर्वमेंट नर्सरी स्कूल के पोलिंग बूथ में वोट डाला। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस बार के नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलने का दावा किया।

वोट डालने के बाद चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व मेयर रविकांत शर्मा।

भाजपा नेताओं के हवाले से पार्टी प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने कहा कि शहरवासियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। समूची मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा पोलिंग डयूटी में लगे स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत के कारण ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।

सांसद किरण खेर वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भी शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सभी चंडीगढ़वासियों का आभार जताया। पार्टी के प्रवक्ता राजेश शर्मा ने कहा कि हमारा मानना है कि इस चुनाव से कांग्रेस पुनः नगर निगम की सत्ता पर वापसी कर रही है। चंडीगढ़ के लोगों ने भाजपा को आजमाने के बाद एक बार फिर कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

वार्डवाइज मतदान प्रतिशत की सूची ?

error: Content can\\\'t be selected!!