अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा और कंगना रणनौत 2024 से राजनीति में एंट्री लेने जा रही हैं। दोनों चुनाव भी लड़ेंगी।

परिणिति चोपड़ा की हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से शादी हुई है। 

राघव चड्ढा अब अपनी पत्नी परिणिति चोपड़ा को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहते हैं। 

भगवंत मान भी अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। 

राघव ने पार्टी हाईकमान को स्पष्ट कर दिया है कि भगवंत मान की पत्नी बठिंडा से चुनाव लड़ती हैं तो चंडीगढ़ से परिणिति चुनाव लड़ेंगी।

चंडीगढ़ लोकसभा सीट 2014 से भाजपा के कब्जे में है। अभिनेत्री किरण खेर यहां से लगातार दो बार सांसद चुनी जा चुकी हैं।

2014 में चंडीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी ने अभिऩेत्री गुल पनाग को उम्मीदवार बनाया था। गुल पनाग हार गई थीं।

आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ सीट पर 2024 का लोकसभा चुनाव नए जोश के साथ लड़ने की तैयारी में है।

किरण खेर स्वास्थ्य कारणों के चलते लगातार तीसरी बार चुनाव लडऩे की इच्छुक नहीं हैं। चंडीगढ़ से परिणिति चुनाव लड़ती हैं तो भाजपा कंगना रणौत को लड़ा सकती है।  

परिणिति चोपड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। उनका जन्म अंबाला में हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा भी अंबाला में ही ग्रहण की।

कंगना रणौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और चंडीगढ़ में हिमाचली मूल के वोटरों की संख्या भी खासी है।

पंजाबी जट्ट सिख परिवार की किरण खेर भी चंडीगढ़ में ही पली-बढ़ी थीं और उनके पति अनुपम खेर मूल रूप से हिमाचल के हैं। चंडीगढ़ सीट पर भाजपा को इसका फायदा हुआ था।