विश्व कविता दिवस: एमसीएम ने किया भव्य कवि सम्मेलन और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

CHANDIGARH, 22 MARCH: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, चंडीगढ़ ने कवि सम्मेलन और काव्य पाठ प्रतियोगिता के आयोजन के साथ विश्व कविता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य उत्सव मनाया। यह समारोह कॉलेज में हिंदी के स्नातकोत्तर विभाग और पंजाबी विभाग के सोच ते कलाम क्लब, संवाद साहित्य मंच, चंडीगढ़ के संयुक्त प्रयास द्वारा आयोजित किया गया था। कवि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रिंसिपल डॉ निशा भार्गव ने कविता के प्रति अपने उद्ग़ार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव कविता के प्रति अगाध समर्पण का प्रतीक है जो मानवता की सांस्कृतिक, भावाभिव्यक्ति और पहचान को दर्शाने के लिए बहुमूल्य रत्नों में से एक है। कविता के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कविताएँ संवाद और शांति के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक हैं। डॉ. भार्गव ने स्वरचित कवितापाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने अपनी दो कविताओं के माध्यम से सपनों की शक्ति और जीवन की वास्तविकता को स्पष्ट रूप से साझा किया।

कवि सम्मेलन में प्रेम विज, शम्स तबरेजी, नीरू मित्तल, सरिता मेहता, अनीश गर्ग, दीपक चनारथल, गुरदर्शन सिंह मावी, नीलम त्रिखा, विनोद शर्मा , अशोक नादिर आमंत्रित कवि मंडल और कॉलेज के संकाय सदस्य में डॉ. विभा शर्मा, डॉ. प्रसून प्रसाद, डॉ. गुरविंदर कौर, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. कोमिल त्यागी, डॉ. अमरदीप कौर, डॉ. जीनत खान, डॉ. सुनैना जैन और डॉ. सीमा कंवर इस सम्मेलन बतौर कवयित्री शामिल हुए। कवि मंडल और संकाय सदस्यों की हृदयग्राही कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जीवनदर्शन से लेकर प्रकृति तक, प्रेम से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, बचपन से लेकर परिपक्वता तक, नैतिक मूल्यों से लेकर देशभक्ति तक, कवियों ने विविध विषयों को छुआ और अपने। भावों को कविता की लड़ी में पिरो कर प्रस्तुत किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम:
 प्रथम स्थान : नवप्रीत कौर
 द्वितीय स्थान : कशिश अरोड़ा
 तृतीय स्थान : मंजीत कौर
 सांत्वना पुरस्कार : ओजस्विनी, कोमलप्रीत कौर

error: Content can\\\'t be selected!!