चंडीगढ़ के 35 युवा भाजपा में हुए शामिल, मल्होत्रा और महकवीर संधू ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 22 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंडल नंबर-10 से 35 युवा आज भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महकवीर संधू ने उनका स्वागत किया। मल्होत्रा ने कहा कि यह युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए व्यापक विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री अमित जिंदल और हुकुम चंद, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, जिला जिला अध्यक्ष सतपाल वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री प्रिया पासवान और शशांक दुबे, उपाध्यक्ष हिमांशु मिधा और अभय झा, सचिव खुशबू वर्मा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य शर्मा भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!