हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-42 में बांटे गए 400 पौधे

CHANDIGARH, 15 JULY: चंडीगढ़ शहर में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आज चंडीगढ़ प्रशासन के वन विभाग द्वारा सामुदायिक केंद्र सेक्टर 42-बी में विभिन्न प्रकार के लगभग 400 पौधे बांटे गए। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि इस अवसर पर ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे के प्रति और चंडीगढ़ शहर में हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक मेडिसिन और फलदायक पौधे को लोगों को मुफ्त बांटे गए। लोगों से पौधे को रोपने मात्र ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखभाल करने की अपील भी की गई। पार्षद बंटी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 5 पौधे ले जाने की अनुमति दी गई थी।

error: Content can\\\'t be selected!!