मोदी सरकार के 7 साल: वार्ड-20 में पार्षद देवशाली के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान शुरू

CHANDIGARH: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वार्ड 20 में पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम के सैनिटेशन, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हैल्थ तथा रोड विंग के सभी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अपने-अपने कार्य किये गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, विकास गुगनानी, मुकेश चनालिया, प्रकाश गोसाईं, संजीव बेंजवाल, उमाशंकर, रघुबीर, मनोज पाल, सूरज, हरिओम, परमजीत सिंह, गौरव ठाकुर के अतिरिक्त जे.ई. भूपिंदर सिंह, सैनिटेशन इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा की केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हुए हैं और पार्टी द्वारा देश भर में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ के आह्वान पर चलते हुए आज यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा चंडीगढ़ इकाई द्वारा 27 से 30 मई तक विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!