पवन कुमार बंसल, एचएस लक्की और परवीन नारंग ने दिलाई सदस्यता
CHANDIGARH, 7 APRIL: चंडीगढ़ के वार्ड नंबर-19 की कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव बिरेन्द्र रॉय की अगुवाई में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर और बीजेपी की नीतियों से दुखी होकर आज बड़ी संख्या में रामदरबार के समाजसेवकों और उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की तथा जिला नंबर-3 के अध्यक्ष परवीन नारंग बंटी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से राकेश उर्फ रॉकी, बॉबी, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 के उपाध्यक्ष लक्की, हिमांशु, बिट्टू कवाल, जसविंदर कौर, नीतू, सरोज, राजेश कागड़ा, राजपाल जोशी, नितिन के अलावा काफी संख्या मे इनके साथी उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि देश की जनता बीजेपी के झूठे वायदों से ऊब चुकी है और देश का भविष्य कांग्रेस में देख रही है। लक्की ने कहा कि शहरवासी अब कांग्रेस के शासन के समय के अच्छे दिन मांग रहे है। साथ ही इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने को बेकरार हैं।
लक्की ने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। चंडीगढ़ की लोकसभा सीट कांग्रेस भारी मतों से जीतने जा रही है और देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, महगाई आसमान छू रही है। भ्रष्ट्राचार का खूब बोलबाला है। देश को इससे निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। इस अवसर पर सुभाष पाल, ओमपाल चौटाला, आनंदपाल, रोहित चौटाला, जोगिंदर कुमार, प्रभास कुमार, काका कल्याण, साहिल कल्याण भी अपने साथियो के साथ उपस्थित हुए।

