डॉ. अंबेडकर जयंती: चंडीगढ़ भाजपा ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए

सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया पुष्पांजलि कार्यक्रम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी रहे मौजूद

CHANDIGARH, 14 APRIL (ANewsoffice): भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर देश में उनके महान योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राजकिशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, पूनम शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व मेयर राजेश कालिया, सर्वजीत कौर सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, एससी मोर्चा के पदाधिकारी, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीमें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष भरत कुमार, नरेश पांचाल, सोनिया दुग्गल एवं अमित खैरवाल थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

error: Content can\\\'t be selected!!