महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर भी निरंतर कार्य कर रही है यह सोसाइटी: बबिता चंडालिया
CHANDIGARH, 14 APRIL ( ANewsoffice): चाइल्ड वूमेन प्रोटेक्ट वेलफेयर सोसाइटी चंडीगढ़ की सदस्यों ने आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्म दिवस पर बाबा साहब को नमन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। सोसाइटी की फाउंडर एवं अध्यक्ष बबिता चंडालिया ने बताया कि उनका एनजीओ महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर भी निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से अनेक बच्चों को शिक्षा में सहयोग दिया जा रहा है तथा उन्हें खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे नशे और बुरी संगत से दूर रह सकें। बबिता चंडालिया ने यह भी कहा कि बाबा साहब द्वारा महिलाओं को दिए गए समानता के अधिकारों के कारण ही आज वह समाज में सक्रिय रूप से कार्य कर पा रही हैं और अपने सतत प्रयासों से दूसरों के जीवन को रोशन करने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर सभी टीम मेंबर्स ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

