CHANDIGARH, 15 APRIL (ANewsoffice): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट आज जारी कर दिया। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE 10वीं की सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट जारी किया गया है। CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन-1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी

