सभा के प्रधान गोपाल सिंह बिष्ट और महिला मंडल की अगुवाई में किया गया आयोजन, क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने के लिए पार्षद निर्मला देवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलावर सिंह को किया सम्मानित
CHANDIGARH, 15 APRIL (ANewsoffice): कुमाऊं सांस्कृतिक सभा ने बैसाखी पर्व के अवसर पर मलोया कॉलोनी में एक धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया। सभा के प्रधान गोपाल सिंह बिष्ट और महिला मंडल की अगुवाई में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद निर्मला देवी और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलावर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बैसाखी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पार्षद निर्मला देवी ने भी महिलाओं के साथ डांस किया। इस अवसर पर कुमाऊं सांस्कृतिक सभा ने पार्षद निर्मला देवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलावर सिंह को क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने के लिए सम्मानित किया।


