सेक्टर 34-बी के पार्किंग एरिया में लगी लोहे की नई ग्रिल, पार्षद प्रेमलता ने किया उदघाटन

क्षेत्र की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

CHANDIGARH, 15 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेमलता ने आज सेक्टर 34-बी के पार्किंग एरिया में गुरुद्वारा साहिब के सामने नई लोहे की ग्रिल लगाने के कार्य का उदघाटन किया।

पार्षद प्रेमलता ने बताया कि इस पार्किंग एरिया में ग्रिल नहीं थी, जिसके कारण सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी समस्याएं आ रही थीं। नई ग्रिल लगने से पार्किंग एरिया अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के एक्सईएन अंकुर बंसल, एसडीओ अमन, जेई जगतार सिंह, RWA प्रधान एमएस भल्ला, आरएस ढिल्लो, वीएस कलसी, जोगिंदर, परवीन नरेंद्र आदि गणमान्य निवासी उपस्थित रहे। पार्षद प्रेमलता ने सभी स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि यह विकास कार्य स्थानीय क्षेत्र की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content can\\\'t be selected!!