ओमपाल चावर और समदर्श वेद ने लोगों से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, बच्चों को शिक्षित बनाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया
CHANDIGARH, 15 APRIL (ANewsoffice): भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रामदरबार के अंबेडकर भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ के प्रधान महासचिव ओमपाल चावर एवं संयोजक समदर्श वेद जोसफ ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण की और सभी को अंबेडकर जयंती की बधाई दी।

चावर और जोसफ ने लोगों से समाज से बुराइयों को खत्म करने, बच्चों को शिक्षा की ओर बढ़ाने और नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केट काटकर बाबा साहब का जन्मदिन मनाया गया और अटूट लंगर की व्यवस्था की गई।

