कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत के मेयर उम्मीदवार घोषित किए, पंचकूला अभी पेंडिंग

10 मई को होगा चुनाव, 25 अप्रैल तक होंगे नामांकन

CHANDIGARH, 18 APRIL (ANewsoffice): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने आज नगर निगम चुनाव के लिए अंबाला और सोनीपत के मेयर पद पर अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला नगर निगम, जो बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से कुलविंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

सोनीपत नगर निगम (सामान्य श्रेणी) से जिला कांग्रेस (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के मेयर उम्मीदवार की घोषणा भी जल्द की जाएगी। बता दें कि हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के मेयर तथा वार्ड पार्षदों के चुनाव 10 मई को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल- 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।

इसके तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी और 25 अप्रैल तक चलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!