पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने वार्ड-30 में जल समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया विशेष शिविर

नगर निगम के सहयोग से सेक्टर-41 के कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया ये कैंप

CHANDIGARH, 25 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के पार्षद एवं विपक्ष के नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने अपने वार्ड के निवासियों की जल संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए नगर निगम के सहयोग से आज सेक्टर-41 के कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में वार्ड निवासियों की जल संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाया गया था। साथ ही समय-समय पर उत्पन्न होने वाली संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में शामिल हुए लोगों को कई समस्याएं अपने स्तर पर ही हल करने के लिए चेकलिस्ट भी वितरित की गईं। इन चेकलिस्ट से जानकारी प्राप्त करके कोई भी व्यक्ति जल संबंधी कोई भी समस्या पैदा होने से बच सकता है। इस विशेष शिविर में उपस्थित तारा सिंह बढहेड़ी, राजकरण, बारा सिंह आदि ने भी जानकारी प्राप्त की और संतुष्टि व्यक्त की।

error: Content can\\\'t be selected!!