पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कृष्णा मार्केट में स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का किया उदघाटन

दुकानदारों ने समस्याओं को हल करने और जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्षद बुटेरला का आभार जताया

CHANDIGARH, 10 JULY (ANewsoffice): नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के सेक्टर 41-ए में स्थित कृष्णा मार्केट में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बनाए गए स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का उदघाटन किया और उसे दुकानदारों व आम जनता के लिए खोल दिया। इस अवसर पर पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि इन टॉयलेट में बहुत आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। टॉयलेट में सोलर पैनल इन्वर्टर लगाया गया है, ताकि बिजली की कोई समस्या न हो। एक खास अलार्म भी लगाया गया है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में टॉयलेट के अंदर बंद कोई भी व्यक्ति अलार्म बटन दबा सके। इसके अलावा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड को नष्ट करने की सुविधा भी दी गई है।


पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने वार्ड के निवासियों और वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाजारों के दुकानदारों की हर सुविधा के लिए प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे इन टॉयलेट की सफाई का ध्यान रखें।

इस मौके पर कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश काका, सचिव ईश्वर चंद गोयल, कैशियर सुशील राणा, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा के साथ-साथ संतोष कुमार, लियाकत अली, दीपक सेठी, राजू अरोड़ा आदि अन्य दुकानदार भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को हल करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला का धन्यवाद व्यक्त किया और आभार जताया।

error: Content can\\\'t be selected!!