भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था चंडीगढ़ ने इंदिरा कॉलोनी में किया पौधारोपण

डिप्टी मेयर श्रीमती सुमन अमित शर्मा ने पौधा लगाकर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

CHANDIGARH, 14 JULY (ANewsoffice): भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था चंडीगढ़ ने शहर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से इस बार के मॉनसून सीजन में 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप सरीन के नेतृत्व में आज इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा की ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ नगर निगम की डिप्टी मेयर श्रीमती सुमन अमित शर्मा ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उन्होंने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत उपहार देते हैं। इस दौरान अनूप सरीन ने पौधारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए एक गीत के जरिए सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर सुशील भाटिया, अशोक चौधरी, चंचल कुमार, तरसेम लाल अत्री, कृष्ण गौतम, अनमोल सैनी, शारदा कुमारी, मंगत राम गुप्ता, सीमा, प्रमोद, शकुंतला रानी, बरफ सिंह पंवार, विश्व गुप्ता, पायलट सिंह, शीशपाल चौहान, मनोज शर्मा, चंदन सिंह नेहाल, अवनीश भारद्वाज समेत भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सदस्य और इन्दिरा कॉलोनी के कई निवासी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!