पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने डीएसपी से मुलाकात कर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई

वार्ड नंबर-30 में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

CHANDIGARH, 13 JULY (ANewsoffice): वार्ड नंबर-30 के अलग-अलग इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए क्षेत्रीय पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने आज डीएसपी धीरज कुमार से मुलाकात की। पार्षद बुटेरला ने डीएसपी धीरज कुमार को बताया कि वार्ड नंबर-30 के इलाकों में पुलिस की गश्त बहुत कम है, जिससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं और वार्ड के निवासी व दुकानदार चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। इसलिए वार्ड नंबर-30 में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस चोरों पर कड़ी नजर रखेगी। इस मौके पर नवनीत चावला, संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह आदि भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!