सेक्टर 34-35 चौक से 33-34 चौक तक नए फुटपाथ का निर्माण शुरू, पार्षद प्रेमलता ने किया उदघाटन

यह फुटपाथ बनने से बढ़ते ट्रैफिक के बीच लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी: एचएस भल्ला

CHANDIGARH, 13 JULY (ANewsoffice): पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने अपने वार्ड नंबर-23 के सेक्टर-34 और 35 के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए आज सेक्टर 34-35 चौक (लाइट प्वाइंट) से सेक्टर 33-34 चौक (लाइट प्वाइंट) तक नए फुटपाथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस अवसर पर नगर निगम के एसडीओ अमन कुमार और जेई जगतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान एचएस भल्ला ने पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासी और सेक्टर-34 गुरुद्वारा साहिब की कमेटी पिछले कई वर्षों से इस फुटपाथ के निर्माण की मांग कर रहे थे।

आज का दिन बेहद खुशी का है। इस फुटपाथ के बनने से बढ़ते ट्रैफिक के बीच गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत, बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और आम राहगीरों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान एचएस भल्ला के साथ दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, रमणीक सिंह, सोनी, कुलवंत कौर सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य निवासी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहित के कार्य के लिए पार्षद प्रेमलता और नगर निगम की प्रशासनिक टीम की सराहना की।

error: Content can\\\'t be selected!!