ससुर की एक सलाह ने बहू को बना दिया करोड़पति, जानिए कैसे

पंजाब न्यू ईयर लोहड़ी बंपर ने पश्चिमी बंगाल के परिवार की बदली तकदीर

न्यू ईयर लोहड़ी बंपर-2021 की विजेता ने अपने ससुराल के कहने पर खरीदी थी लॉटरी टिकट   

CHANDIGARH: पंजाब राज न्यू ईयर लोहड़ी बंपर-2021 पश्चिमी बंगाल के एक मध्यवर्गीय परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है। संगीता चैबे जो कि पार्ट टाईम में बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्राइंग सिखाती है, ने 2.50 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुये संगीता (48) निवासी आसनसोल (प.बंबाल ) ने कहा कि उसने जिंदगी में इतनी बड़ी इनामी राशि जीतने के बारे कभी सपने में भी नहीं सोचा था परन्तु पंजाब राज न्यू इयर लोहड़ी बंपर ने यह सत्य कर दिखाया। उसने कहा कि उसका ससुर काफी समय से लॉटरी की टिकटें खरीद रहा था परन्तु उसने कभी भी इतना बड़ा इनाम नहीं जीते। संगीता चैबे ने बताया कि उसने अपने ससुराल के कहने पर पहली बार लॉटरी की टिकट खरीदी। उसने कहा कि आखिरकार उनकी तकदीर चमकी और उसने पहला इनाम जीत लिया है।

इनामी राशि के लिए आज चंडीगढ़ में लॉटरी विभाग के पास टिकट और जरुरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद उसने कहा कि उसके पति प्राईवेट नौकरी कर रहे हैं और उनकी एक बेटी और दो पुत्र हैं। उसने कहा कि यह इनामी राशि उनके बच्चों का भविष्य बनाने में काफी मददगार साबित होगी और इससे उनकी वित्तीय समस्याएं भी हल होंगी।

पंजाब राज लॉटरी विभाग के एक अधिकारिक वक्ता ने बताया कि इस बार न्यू ईयर लोहड़ी बंपर का 5 करोड़ रुपए का पहला इनाम पहले दो विजेताओं में बराबर (हरेक के लिए 2.50 करोड़ रुपए) बांटा जायेगा। उन्होंने बताया कि बंपर का ड्रा 15 जनवरी, 2021 को निकाला गया था। इनमें से टिकट ए-322070 की विजेता संगीता ने दस्तावेज जमा करवा दिए हैं और इनामी राशि जल्द ही उनके खाते में डाल दी जायेगी। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा जारी बंपर लॉटरियों के पहले इनाम बिकी हुयी टिकटों में से ही ऐलाने जाते हैं और ऐसा करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य है।

error: Content can\\\'t be selected!!