बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चंडीगढ़,  पंजाब और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में चंडीगढ़ के वार्डनम्बर 29 सेक्टर 56 की  डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में सम्मिलित हुई ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  संगठन महामंत्री दिनेश कुमार,  महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर रवि कांत शर्मा, भीमराव अंबेडकर जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया,  मंडल अध्यक्ष नारायण,  महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वार्ड नंबर 29 सेक्टर 56 से प्रिय पासवान,  पूनम,  सरिता,  दिव्या मल्होत्रा,  शीला देवी के नेतृत्व में लगभग 150 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इन सभी महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया ।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें हर नागरिक का ख्याल रखा जाता है । समाज के हर व्यक्ति की चिंता की जाती है तथा कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाता है । विशेष तौर से महिलाओं का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है। आज जिन महिलाओं ने पार्टी को ज्वाइन किया है उनका पार्टी में स्वागत है। उन्होंने पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने का जो फैसला किया है वह अति उत्तम है और पार्टी में अन्य कार्यकर्ताओं की भांति उनको पूरा सम्मान भी दिया जाएगा। 

इतनी बड़ी संख्या में इन बहनों के पार्टी में सम्मिलित होने से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ा है और आने वाले समय में ये सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों पर चलते हुए कार्य करेंगी जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!