आम आदमी पार्टी ने मनीमाजरा की जामा मस्जिद में वितरित किए पौधे

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चंडीगढ़ ने आज मनीमाजरा की जामा मस्जिद में पौधे वितरित किए। इस मौके पर Aam Aadmi Party Chandigarh के नगर निगम चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चंद्रमुखी शर्मा ने बताया कि इस महीने Aam Aadmi Party Chandigarh का लक्ष्य पूरे चंडीगढ़ में सवा लाख पौधे वितरित करने का है और Chandigarh को स्वच्छ ,स्वस्थ तथा सुंदर बनाने का सपना है। इसके साथ-साथ जामा मस्जिद के मौलवी इमरान ने Aam Aadmi Party की पूरे शहर में सवा लाख पौधे बांटने की इस मुहिम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर Aam Aadmi Party Chandigarh के वरिष्ठ नेता चितरंजन चंचल, अशोक कुमार डेनी, महीपाल शर्मा, अवतार सिंह, मनी, आकाश गौतम, गिरीश कपूर, श्रीनिवास काला और मनोज शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!