113 डेलीवेज सफाई कर्मियों को रेगुलर करने के लिए यूनियन ने निगम कमिश्नर को दिया ज्ञापन

CHANDIGARH: सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान श्यामलाल घावरी के नेतृत्व में आज निगम कमिश्नर केके यादव से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर 113 डेलीवेज सफाई कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर रेगुलर करने की मांग की।

सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव सतीश चंद्र गहलोत ने बताया कि पंजाब सरकार ने पिछले दिनों एक नोटिफिकेशन जारी कर पंजाब में कार्यरत डेलीवेज सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया है और चंडीगढ़ नगर निगम में पंजाब म्युनिसिपल एक्ट (Punjab Municipal Act) लागू है। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग नगर निगम चंडीगढ़ के डेलीवेज सफाई कर्मचारियों को भी पक्का किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में भगत राज दिसावर, यूनियन के कानूनी सलाहकार जयपाल बागड़ी, सत्येंद्र मेहरा, सुनील ढींगरा, जसवीर टांक, महासचिव राजकुमार जालान, संयुक्त सचिव नरेश दिसावर शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!