मनीमाजरा में आम आदमी पार्टी ने वितरित किए तुलसी के पौधे, चंडीगढ़ में सवा लाख पौध बांटने का लक्ष्य

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आज मनीमाजरा के प्राचीन शिव मंदिर ठाकुरद्वारा के प्रांगण में तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस महीने आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का लक्ष्य पूरे चंडीगढ़ में सवा लाख पौधे वितरित करने का है और चंडीगढ़ को स्वच्छ,बस्वस्थ तथा सुंदर बनाने का सपना है। इसके साथ-साथ आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन शिव मंदिर ठाकुरद्वारा में चल रही भागवत कथा में भी शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद लिया और शास्त्री जी के विचारों को सुना।

प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रधान दशिंदर पाल ने आम आदमी पार्टी की पूरे शहर में सवा लाख पौधे बांटने की इस मुहिम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता चितरंजन चंचल, अशोक कुमार डेनी, दाताराम सैनी, अवतार सिंह, कमल किशोर, मनी, आकाश गौतम, गिरीश कपूर और मनोज शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!