AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, सांसद डॉ. अशोक मित्तल होंगे अब उप-नेता

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, सांसद डॉ. अशोक मित्तल होंगे अब उप-नेता

राज्यसभा सचिवालय को भेजे पत्र में चड्ढा को पार्टी की तरफ से न बोलने देने के लिए भी कहा

CHANDIGARH, 2 APRIL (ANewsoffice): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आज बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे।

राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है। राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि राघव चड्ढा को AAP के कोटा से राज्यसभा में बोलने का समय भी न दिया जाए।

error: Content can\\\'t be selected!!