चंडीगढ़ में नई वाहन गति सीमा के निर्णय पर पुनर्विचार करे प्रशासन: भाजपा

शहर में वाहनों की गति सीमा समय के हिसाब से लागू की जाए: डॉ. धरिंदर तायल

CHANDIGARH, 25 AUGUST: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रवक्ता डॉ. धरिंदर तायल ने चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार को भेजे एक पत्र में शहर में नई वाहन गति सीमा को अधिसूचित करने वाले प्रशासन के हालिया निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।ज्ञात हो कि चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन विभाग ने हाल ही में जारी की अधिसूचना सं. 2/3/57-एच-III(7)-2022/225 दिनांक 22.8.2022 के द्वारा आदेश जारी किए थे जिसमे  कि सड़क और भूतल परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप स्कूल/उच्च शिक्षण संस्थानों/अस्पतालों को पास करते समय वाहन की अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटे तक सीमित की गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि मानव जीवन अनमोल है।

और खासकर हमारे अपने बच्चों के लिए जो स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमें चंडीगढ़ की भौगोलिक  परिस्थितियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, जहां शहर की लगभग हर सड़क पर एक चिकित्सा प्रतिष्ठान अथवा शिक्षा संस्थान है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होगी और पहले से ही चल रहे  सेंट्रल कमांड सेंटर के साथ मिलकर शहर में भय का माहौल पैदा होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन गति सीमाओं को समयबद्ध किया जाए, जो स्कूलों के खुलने ओर बंद होने के समय के दौरान लागू हो। इसी तरह अन्य स्थानों के लिए भी ऐसी ही समयबद्ध स्पीड लिमिट होनी चाहिए। चूंकि अब हमारे पास विस्तृत ट्रैफ़िक डेटा और जानकारी है, हमें डेटा विश्लेषण करना चाहिए और उसी अनुसार समय निर्धारित करना चाहिए जिसके दौरान ये गति सीमाएं लागू होंगी ऐसा करना निवासियों के हित में होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!