चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के बाद अब मणिपुर पहुंचे एचएस लक्की, इंफाल में राहुल गांधी का किया स्वागत

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जुटे रहने के बाद अब मणिपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने उनकी ड्यूटी मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए लगाई है।

गौरतलब है कि हरमोहिंदर सिंह लक्की अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटे हुए थे। वह खास तौर से बरनाला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के पुत्र मनीष बंसल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। लक्की ने पंजाब के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। अब 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो जाने के बाद पवन कुमार बंसल ने लक्की की ड्यूटी मणिपुर विधानसभा चुनाव में लगाई है। मणिपुर में पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को तथा दूसरे व अंतिम चरण का मतदान 5 मार्च को होगा। आज मणिपुर की राजधानी इंफाल में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की जनसभा भी हुई। इससे पहले राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर हरमोहिंदर सिंह लक्की ने भी राहुल गांधी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

error: Content can\\\'t be selected!!