चावर के इस्तीफे के बाद जसवीर टाक बने सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ के प्रधान महासचिव

कृष्ण कुमार चड्डा ने राजू बिरला को भी महासचिव नियुक्त किया

CHANDIGARH, 13 NOVEMBER: सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ की एक विशेष मीटिंग आज कृष्ण कुमार चड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग सेक्टर-17 में हुई, जिसमें समिति के प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर द्वारा पद से त्यागपत्र देने के उपरांत कृष्ण कुमार चड्डा ने समिति पदाधिकारियों में फेरबदल किया।

चड्डा ने सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ के प्रधान महासचिव पद पर अब जसवीर कुमार टाक को और राजू बिरला को महासचिव नियुक्त किया है। कृष्ण कुमार चड्डा के द्वारा की गई इन नियुक्तियों पर चेयरमैन वीरम पाल दिसावर और समिति के सभी सदस्यों ने मोहर लगाई और नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान महासचिव जसवीर कुमार टाक ने कहा कि मैं वाल्मीकि समाज और अपने सभी सफाई कर्मचारी भाइयों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करता रहूंगा। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

error: Content can\\\'t be selected!!