राजभर सुधार समिति चंडीगढ़ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता

CHANDIGARH, 1 AUGUST: चण्डीगढ़ की एक महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था ‘राजभर सुधार समिति चण्डीगढ़’ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज यहां अपने अध्यक्ष मोहिन्दर कुमार राजभर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने एक सादे समारोह में उन्हें पार्टी में शामिल किया।

राजभर सुधार समिति के कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए एचएस लक्की ने कहा कि इन समाजसेवियों के आने से चंडीगढ़ में कांग्रेस को और ज्यादा बल मिला है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अच्छे लाल गौड़ और कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा. ओपी वर्मा ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताने के लिए राजभर सुधार समिति चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजभर सुधार समिति पिछले 31 साल से चण्डीगढ़ के सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसनीय काम कर रही है ।

इस अवसर पर राजभर सुधार समिति के अध्यक्ष मोहिन्दर कुमार राजभर ने कहा कि कांग्रेस की चण्डीगढ़ प्रदेश इकाई शहर के सभी वर्गों की समस्याएं बड़े जोरशोर से उठाती रही है। इसी बात ने उन्हें तथा समिति के अन्य सदस्यों को कांग्रेस में शामिल होने के लिे प्रेरित किया है। इस मौके पर चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा के अलावा नसीब जाखड़, जतिंदर धामी, राजीव मोदगिल, राजदीप सिद्धू, ज़ाहिद परवेज खान और धर्मवीर आदि कांग्रेस नेताओं ने भी पार्टी के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शीघ्र ही उचित जिम्मेदारी सौंपे जाने का आश्वासन दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!