RSS के जलते निक्कर का फोटो ट्वीट करने पर भाजपा में गुस्सा: कहा भारत जोड़ो नहीं, देश जलाओ यात्रा निकाल रही कांग्रेस

कांग्रेस नेता अपनी सत्ता-लोलुपता के लिए देश को नफरत और हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं: देवशाली

CHANDIGARH, 12 SEPTEMBER: कांग्रेस पार्टी द्वारा केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे दिन ‘कांग्रेस’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विश्व के सर्वाधिक बड़े संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के गणवेश के एक भाग निक्कर का जलता हुआ चित्र पोस्ट किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का परिचायक है और स्पष्ट करता है कि कांग्रेस की यह यात्रा वास्तव में ‘भारत जलाओ यात्रा’ है और कांग्रेस नेता एक बार फिर अपनी सत्ता-लोलुपता के लिए देश को नफरत और हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं।

देवशाली ने कहा कि अभी देशवासियों को कांग्रेस द्वारा 1984 में सिखों के नरसंहार, 2002 में 59 कारसेवकों को जीवित जलाने, महाराष्ट्र और दिल्ली दंगों के रूप में दिए गए जख्म भरे भी नहीं हैं कि आज के चित्र से कांग्रेस ने एक बार फिर देश जलाने का आह्वान कर दिया है। देवशाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए चित्र ने एक बार फिर उनकी देश जलाने वाली मानसिकता जग-जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में आपसी प्रेम और भाईचारा तोड़ने का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पूर्व भी देशवासियों ने कांग्रेस की समाज-विरोधी गतिविधियों का मुंह-तोड़ जवाब दिया है और अब भी ऐसा ही होगा।

देवशाली ने कहा कि नेतृत्व, नीयत और नीति विहीन कांग्रेस सत्ता से दूर रहकर हताशा की स्थिति में पहुंचकर ऐसे समाज को तोड़ने वाले तत्वों को उकसा रही है लेकिन देश की जनता उसके इन मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

error: Content can\\\'t be selected!!