शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन की 129वीं वर्षगांठ पर डीएवी कालेज-10 में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

द पाथ सीकर्स सोसाइटी और राह-द लाइब्रेरी क्लब ने किया आयोजन

CHANDIGARH, 12 SEPTEMBER: शिकागो में आयोजित धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद जी के संबोधन की 129वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द पाथ सीकर्स सोसाइटी और राह-द लाइब्रेरी क्लब डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ के परिसर में आज एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर पुस्तकें और अन्य प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संस्थानों जैसे स्वामी रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मकुमारीज और इस्कॉन की पुस्तकें रखी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा ने डॉ. घनश्याम देव की अध्यक्षता में चल रही पाथ सीकर्स सोसायटी और कालेज की लाइब्रेरियन दीप्ति मदान की अध्यक्षता में चल रहे पुस्तकालय क्लब ‘राह’ की सराहना की। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं और मूल्यों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस प्रदर्शनी को छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

error: Content can\\\'t be selected!!