अनिल विज की हालत में सुधार लेकिन अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर, सीएम ने की मुलाकात

CHANDIGARH: हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, जिनका मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड-19 का इलाज चल रहा है, के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विज का हाल जानने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल पहुंचे। यहां पी.पी.ई. किट पहनकर मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से मुलाकात की और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। डाक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभी विज को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है।

आज जारी मीडिया बुलेटिन में डॉ. एके  दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता – द मेडिसिटी ने बताया कि हालांकि  विज अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।

डॉ. दुबे. ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. सुशीला कटारिया ने आज सुबह विज के स्वास्थ्य की जांच की और अभी चल रहे उपचार को जारी रखने की सलाह दी। अनिल विज के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं और 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

हरियाणा को अंत्योदय सरल परियोजना के लिए मिला डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020, राष्ट्रपति 30 को करेंगे सम्मानित

error: Content can\\\'t be selected!!