कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा का आयोजन 20 अगस्त को

CHANDIGARH, 27 JULY: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा 20 अगस्त को बुलाई गई है। इसमें संगठन के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा।

यह जानकारी देते हुए कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के महासचिव राजिंदर सिंह रावत ने बताया कि आम सभा का आयोजन कम्युनिटी सैंटर सैक्टर-27 में प्रात: 10 बजे होगा। इस दौरान संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के उपरांत वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर दी जाएगी व नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रावत ने बताया कि नियमानुसार कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के तीन पदों प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। यह चयनित पदाधिकारी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। यदि एक पद के लिए एक से अधिक सदस्य दावेदार होंगे तो चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!