अरुण सूद ने मलोयावासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

कहा- आज मोदी के विचारों, उनकी देश के प्रति आस्था और विकास के मॉडल का लोहा मानने लगा है समूचा विश्व

CHANDIGARH, 30 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 94वें मन की बात कार्यक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने स्माल फ्लैट मलोया के वासियों के साथ इस कार्यक्रम को देखा और सुना। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, जिला अध्यक्ष मनु भसीन, कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण बूथ स्तर तक करते हैं। इस बार छठ पूजा के चलते पार्टी ने निर्णय लिया कि मलोया के स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद बैठ कर इस कार्यक्रम को सुनेंगे। इस बार लोगों में ख़ासा उत्साह दिखा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छठ पूजा की बधाई और सिखों के गुरुओं के गुरुपर्व पर बधाई सन्देश सुनते ही उपस्थित लोग आत्मविभोर हो गए। साथ ही जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने सोलर ऊर्जा और पर्यावरण के ऊपर विस्तार से अपनी बात रखी, इस बात का भी ख़ासा असर लोगों में दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए आत्म निर्भर भारत के तहत चलाये जा रहे व्यापार चाहे वो पीढ़े बनाने की बात हो या कमल की खेती या फिर महिलाओं द्वारा कुल्हड़ बनाये जाने की बात, मोदी द्वारा मन की बात में इस प्रकार से प्रकट करने से स्थानीय युवा शक्ति और मातृशक्ति में भी उत्साह पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि ये नए दौर का भारत है जब राष्ट्रनेता आम जनता के साथ सीधे संवाद करे तो उसका अनुकूल असर देश की जनता पर पड़ता है। आज समूचा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनकी देश के प्रति आस्था तथा विकास के मॉडल का लोहा मानने लगा है। आज भारत में भारत निर्मित उत्पादों में युवा और महिला शक्ति बढ़चढ़ कर भाग ले रही है ये एक सही मार्गदर्शक के चलते संभव हो पा रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि हम आने वाले समय में देश को विश्व गुरु बनते हुए देखने जा रहे हैं।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा, महामंत्री रवि रावत व मिनाक्षी ठाकुर, सचिव ललित कंसल, सोशल मीडिया संयोजक अमित नागर, सह संयोजक नितेश रतन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय टांक, सचिव सरिता, मंडल अध्यक्ष राहुल देवेदी, नारायण प्रसाद, सतबीर कुमार आदि भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!