अरुण सूद ने ट्वीट कर दी राहुल गांधी को नसीहत: भारत के लोगों पर भरोसा करें और सत्ता में आने की अधीरता छोड़ दें

CHANDIGARH, 5 JUNE: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने आज ट्वीटर के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। साथ ही उन्हें नसीहत भी दी। सूद ने कहा, आपको भारत के लोगों पर भरोसा करना चाहिए और इतनी जल्दी सत्ता में आने के लिए अपनी अधीरता छोड़ देनी चाहिए, भारत के खिलाफ विदेशी मिट्टी पर आपके बयान राष्ट्रीय छवि और करोड़ों भारतवासियों के सम्मान के लिए हानिकारक हैं। भारत में रहते हुए भी आप खूब राजनीति कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में लेक्चर दिया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार की तरह ही देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है। हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं।

इस पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेशों में मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी हो। राहुल ने गत 6 मार्च को भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोदी सरकार के खिलाफ बात रखी थी, वहीं अब 86 दिन बाद राहुल ने फिर विदेश में जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!